Wednesday, April 27, 2011

भ्रस्टाचार कैसे रोकें?----3


भ्रस्टाचार  पनपता है अत्यधिक सहनशीलता से भी | अन्याय का विरोध आवश्यक है पर इसके लिए समाज का साथ देना अति आवश्यक है | आदरणीय किरण बेदी जी ने भ्रष्ट लोगों के विरुद्ध जो आवाज़ उठाई उसमे हम जनता और मीडिया का भी सहयोग रहा | मकसद ये होना  चाहिए की भ्रष्टाचार मन से दूर हो जाए | मन की मलिनता को दूर करने से आने वाली पीढ़ी भी सत्य और अमन के राह पर चलेगी |


घर में हो रहे पति पत्नी के मनमुटाव और झगडे का असर अपरिपक्व बच्चों पर भी पर सकता है और वो इनका अनुशरण करेंगे | अतः घर में एक स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना चाहिए |

हमें छोटे छोटे नियम जैसे विद्यालय प्रतिदिन जाना, गुरु जी के द्वारा दिए हुए गृह कार्यों को पूरा करना आदि का पालन करना चाहिए | कक्षाएं  बंक करने और इसे प्रेरित करने वालों को समझाना चाहिए  शिक्षा  का महत्त्व | बाद में नौकरी करने समय उन्हें छूट नहीं मिलेगी मनमानी की | अतः जीवन संघर्ष के लिए इन छोटी छोटी बातों को जरूर मानना चाहिए | एक दुसरे की मदद करनी चाहिए | जिससे सभी को मानसिक संबल मिलते रहे | 

पर्व त्यौहार के नाम पर चंदा लेकर देवी देवताओं का अपमान करने वालों का मिलकर विरोध करना चाहिए | आखिर सबके मन में ही इश्वर है | ऐसी घटनाएं आम हो गयी है की अमुक ऑटो चालक को पीटा   गया क्यूंकि उसने चंदा देने से मन कर दिया था | सरकार को ऐसे पूजा समितियों पर कड़ी नज़र रखनी चाहिए | ज़बरन वसूली कटाई बर्दाश्त नहीं होगी | पर्व त्यौहार में विसर्जन के दौरान बजने वाले अशलील गीतों को बंद कर देना चाहिए कानूनी नियम बनाकर |  दो गुटों के बीच लड़ाई हो जाती है विसर्जन के दौरान | पुलिस इसका ध्यान रखें  और हाकी  स्टिक ,तलवार ,आदि लाने पर शख्त  पाबंदी हो | 



सत्यमेव  जयते


No comments:

Post a Comment